सोंठ की गोली: स्वास्थ्य के लाभों का एक राज
परिचय
सोंठकी गोली में विसेसकर सोंठ का उपयोग होता है , जिसे अंग्रेजी में ‘dry ginger’सुखी अदरक कहते है। सोंठ को पीसकर या तो मिक्सर ग्रैंडर में पावडर बनाया जाता है जिसका इस्तमाल हम 6 महीनों तक अच्छी तरह से कर सकते है अदरक को सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है इस तरह सोंठ भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है सोंठ एक ऐसी चीज है जो हमारे भारतीय घरों में बहुत उपयोग मेंआती है।

सोंठ स्वास्थ्य के कई लाभों का स्रोत है।सोंठ पावडर देसी गुड और घी के मिश्रण से बनी हुई गोली जिसको हम सोंठ की गोली कहते है। सोंठ की गोली का इस्तमल करने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते है। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम सोंठ की गोली बनानी की रीत और उसके के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानेंगे।
सोंठ की गोली क्या है?
सोंठ का इतिहास हज़ारों साल पुराना है. चीन में लगभग 2700 ईसा पूर्व से ही सोंठ का इस्तेमाल औषधि के रूप में होता रहा है. भारत में भी अष्टांग हृदय में सोंठ का उल्लेख मिलता है. सोंठ की गोली सोंठ का पाउडर गुड और घी का मिश्रण है, जिसे गोलियों में बनाया जाता है। यह एक चमत्कारी औषधि है जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्रदान कर सकती है। सोंठ की गोली भारतीय घरों का एक अभिन्न अंग बन चुकी है.
गोली बनाने की कहानी:
सोंठ की गोली बनाने की विधि हर घर में थोड़ी अलग होती है. पर मूल रूप से ये सोंठ के पाउडर को गुड़ और घी के साथ मिलाकर, छोटी-बड़ी गोलियां बनाकर तैयार की जाती है. कुछ लोग इसमें मेवा या मसाले भी मिलाते हैं. ये प्रक्रिया सरल है, लेकिन इसमें बड़ी मेहनत और प्यार छिपा होता है
सामान
100 ग्राम सोंठ

100 ग्रांम देसी गुड {बिना केमिकल वाला }

50 gram शुद्ध घी

विधि :
एक पेन में बारीक गुड और घी लो
घी और गुड को धीमी आंच पे गरम करो .
बाद में जब गुड घट्ट प्रवाही जैसा हो जाए तब उसमे सोंठ का पावडर डालो स्लो गेस पे सोंठ के पावडर को घी और गुड के मिश्रण में पूरामिला लो अब गैस को बंध कर दो ओर पेन में से सब मिश्रण को एक दूसरे बाऊल में डाल दो .
बाऊल में रखा मिश्रण में से 5 से लेकर 10 ग्राम तक की गोलीया बना लो
सोंठ की गोली के स्वास्थ्य लाभ:
सोंठ की गोली के स्वास्थ्य लाभ: सोंठ की गोली सिर्फ स्वाद ही नहीं देती, ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. सोंठ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं
1 पाचन क्रिया को संतुलित रखे :
सोंठ पाचन को सुधारने में मदद करती है और अपच की समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है। ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देती है. खास कर यदि आपको अपच, कब्ज जैसी समस्या रहती है, तो खाने के थोड़ी देर बाद सोंठ की गोली लेने से इन सभी प्रकार की समस्याओं से राहत मिलेगी।
2 सर्दी-खांसी और जुकाम में राहत देगी6 शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद:
सोंठ में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी सहित एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है। यह सभी संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को शरीर पर हावी नहीं होने देते और सर्दी-खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करती हैं। सर्दियों में सर्दी-खांसी और जुकाम से राहत दिलाने में सोंठ की गोली रामबाण की तरह काम करती है
3 वेट लॉस में मदद करे
सोंठ की गोली आपके बढ़ते वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसमें लिपिड प्रोफाइल को कम करने की क्षमता होती है, जो वेट लॉस के लिए जरूरी है। इसके अलावा यह थर्मोजेनिक प्रॉपर्टी से युक्त होती हैं, जो फैट बर्न करने की क्षमता को बढ़ावा देते हैं। साथ ही साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करते हैं
4 गठिया के दर्द से राहत प्रदान करे
सोंठ की गोलि में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो अर्थराइटिस यानी कि गठिया की स्थिति में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून कंडीशन है, इसमें सोंठ की गोलि के सेवन से दर्द, सूजन और कुछ अन्य सामान्य लक्षणों से राहत प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह मांसपेशियों के दर्द और सूजन को पूर्ण रूप से कम करने में मदद करती है।
5 डायबिटीज में कारगर

डायबिटीज की स्थिति में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है, इस स्थिति में व्यक्ति को तमाम चीजों से परहेज करना जरूरी हो जाता है। हालांकि, परहेज के साथ यदि आप नियमित रूप से सोंठ की गोलि ले रही हैं, तो यह आपके ब्लड ग्लूकोस को सामान्य रहने में मदद करती है। इसके साथ ही यह इन्सुलिन रेजिस्टेंस से भी बचाव करती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहद प्रभावी विकल्प साबित हो सकता है।
6 शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद:
गर्मी के मौसम में सोंठ की गोली शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
7 आंतरिक सौर ऊर्जा को बढ़ावा देती है
सोंठ शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद कर सकता है और थकान को कम करने में भी सहायक हो सकता है।
सोंठ की गोली कैसे लें
जिसकी पकृति पित्त प्रधान है, और ज्यादा गर्मी की सीजन में सोंठ की गोली का उपयोग कम मात्रा करना चाहिए आमतौर पर, इसे खाने के बाद या भोजन के साथ लेना उत्तम होता है। 5 ग्राम की दो गोली और 10 ग्राम की 1 गोली सुबह साम दूध के साथ या तो बिना दूध भी आप खा सकते है। सोंठ की गोली के लिए कान्टैक्ट करे
समापन:
सोंठ एक प्राकृतिक औषधि है जो हमारे देह को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। इसे नियमित रूप से उपयोग करके हम अपने जीवन को स्वस्थ और सकारात्मक बना सकते हैं। फिर चाहे हम उसे अपनी दादी-नानी की सुनी बातों में ढूंढ रहे हों या विज्ञान की पुष्टि में, सोंठ की गोली हमें एक स्वस्थ जीवन प्रदान करने में मदद करती है।
1 thought on “सोंठ की गोली: स्वास्थ्य के लाभों का एक राज”